25 Apr 2024, 17:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

ओवरटेक की कोशिश में गड्ढे में गिरी महिला, पीछे से ट्रक ने कुचला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 1:57PM | Updated Date: Jul 24 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई की एक महिला बाइकर जागृति होगले की ट्रक के कुचलने से मौत हो गर्इ है। दरअसल जागृति अपने बाइकिंग क्‍लब के दो अन्‍य सदस्‍यों के साथ एक ट्रिप पर निकली थीं, मगर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उन्‍होंने अपना नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक एक गड्ढे में फंस गई जिसके कारण  वह ट्रक की चपेट में आ गईं। उन्‍हें सिर में गंभीर चोंटें आईं आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उन्‍हें  अस्‍पताल में भर्ती कराया। मगर डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। जागृति का आठ साल का बच्‍चा है। पालघर के एसपी मंजुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »