24 Apr 2024, 19:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मार्निंग वॉक पर निकली न्यूज एंकर पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 3:00PM | Updated Date: Jul 22 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मौत कब और कैसे आ जाएं इसका कोई भरोसा नहीं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मुंबई के चेम्बूर से आया है जहां नारियल पेड़ गिरने से पूर्व न्यूज एंकर कंचन राजतनाथ की मौत हो गई। ये दिल दहला देने वाली पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
वीडियो देख चौक जाएंगे आप
मुंबई के चेम्बूर इलाके में 20 जुलाई की सुबह कंचन राजतनाथ नाम की महिला के साथ जो हादसा हुआ उसे देखने के बाद भी आप चौंक जाएंगे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब महिला सड़क पर चल रही तो अचानक उसके ऊपर एक नरियल का पड़े गिर गया। 
 
वॉकिंग के लिए घर से निकली थी कंचन 
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कंचन वॉकिंग के लिए घर से निकली थी। जैसे ही महिला पर पेड़ गिरा लोग दौड़कर महिला के पास पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल ले गए जहां महिला का इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 
17 फरवरी को दिया था पेड़ काटने का आदेश
गौरतलब है कि चंद्रोदय सोसायटी में लगे इस पेड़ को काटने के लिए 17 फरवरी को अर्जी दी गई थी और साथ ही 1380 रुपए की फीस भी भर दी गई थी लेकिन लेकिन तब बीएमसी अधिकारियों ने पेड़ का मुआयना किया और पेड़ के मजबूत होने और उसे काटने की जरूरत न होने की रिपोर्ट अर्जी करने वाले अविनाश पोल को दी थी। 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »