19 Apr 2024, 07:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मलिष्का का ये गाना सुन भड़की BMC, भेजा 500 करोड़ का नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 3:29PM | Updated Date: Jul 19 2017 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रेडियो जॉकी मलिष्का को नोटिस भेजा है। एक निजी एफएम चैनल में काम करने वाली आरजे ने मुंबई के गड्ढों को लेकर गाना बनाया था जो काफी वायरल हुआ था। अब बीएमसी ने मलिष्का के घर का मुआयना किया और ऐलान कर दिया की उसके घर डेंगू मच्छरों के लार्वा है। 

मलिष्का को भेजा 500 करोड़ का नोटिस 
आरजे मलिष्का ने कुछ समय पहले मुंबई की सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर एक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया था। अब बीएमसी ने दावा किया है कि मलिष्का के घर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है। इसलिए बीएससी ने मलिष्का के खिलाफ 500 करोड़ का नोटिस भेजा है।
 
बीएमसी पर भड़के लोग
मलिष्का को नोटिस मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इसके लेकर बीएमसी पर गुस्सा दिखाया और मलिष्का के साथ स्टैंड किया है। इसे लेकर मलिष्का ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद किया है। 
 
मुंबई तुम्हे क्या बीएमसी पर भरोसा नहीं है
आपको बता दें हर साल बीएमसी दावे करती है कि इस बार बारिश में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन हर बार उनकी पोल इस तरह खुल जाती है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी मुद्दे पर मलिष्का ने वीडियो के जरिए मुंबई के लोगों से पूछा है मुंबई तुम्हे क्या बीएमसी पर भरोसा नहीं है।
 
क्या है वीडियो में...
रेडियो चैनल रेड एफएम की आरजे मलिष्का के वीडियो सॉन्‍ग 'मुंबई, तुझे बीएमसी पर भरोसा नहीं है क्या?’ को उनके ऑफिस में शूट किया गया है। इसमें में मलिष्का के पीछे उनके ऑफिस के कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में मराठी भाषा में गाते हुए मलिष्का मुंबई के ट्रैफिक, बारिश और गंदगी की बात कहती हैं। साथ ही वे इसके लिए मुंबई बीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों से संतोष करने की बात कहती हैं। मलिष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अब तक इसे कई लाख लोग देख चुके हैं। बता दें कि, मुंबई बीएमसी में शिवसेना का कब्जा है। वीडियो वायरल हो जाने के बाद लोग शिवसेना और बीएमसी की आलोचना कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »