20 Apr 2024, 18:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यातायात बाधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 3:36PM | Updated Date: Jun 27 2017 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई तथा उपनगरीय क्षेत्रों में सोमवार देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके कारण तीन दिनों की छुट्टी के बाद मुंबईवासियों को मंगलवार को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई। कल रात भारी बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर गया जिससे रेल तथा सड़क यातायात बाधित हुआ। 
 
मुंबई की जीनव रेखा मानी जाने वाली पश्चिमी, मध्य तथा हार्बर रेल सेवा की ट्रेन 20 से 30 मिनट की देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई तथा उपनगरीय क्षेत्रों के कुछ जगहों पर रूक-रूक कर बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के अनुमान जताया है। 
 
पिछले  24 घंटों में मुंबई के सांता क्रूज में 39 मिलीमीटर तथा कोलाबा 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सांता क्रूज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 29.99 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलाबा में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »