26 Apr 2024, 02:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, जेल में दंगा भड़काने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 12:58PM | Updated Date: Jun 26 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी उन 200 महिला कैदियों में शामिल है, जिन पर जेल अधिकारियों ने एक महिला कैदी की मौत हो जाने के बाद दंगा करने और भड़काने का आरोप लगाया है, पुलिस ने इस मामले में इंद्रार्णी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

दरअसल, एक महिला कैदी मंजूला शेटे की मौत के बाद जेल में बाकी महिला कैदियों प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जेल प्रशासन ने हालातों पर काबू पा लिया, लेकिन इसके खिलाफ जांच बैठाई गई। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि इंद्राणी ने कैदियों को प्रदर्शन के लिए उकसाया और बच्चों को ढाल बनाकर विरोध करने की सलाह दी। 
 
विरोध प्रदर्शन में करीब 200 महिला कैदी शामिल थीं, जिन्होंने वहां मौजूद गार्ड्स के हाथापाई की और जेल की छत पर भी चढ़ गईं। महिलाओं का आरोप था कि उनकी साथी मंजूला शेटे को जेल अधिकारियों को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसकी दिल के दौरे से मौत हो गई।
 
पुलिस की खबरों के मुताबिक नागपाड़ा पुलिस ने भायखला जेल प्रकरण मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर मंजुला की हत्या के मामले में दर्ज हुई है, जिसमें जेलर मनीषा पोखरकर और पांच अन्य जेलकर्मी आरोपी हैं। आईजी के मुताबिक मामले में आरोपी सभी छह जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »