29 Mar 2024, 04:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में भारी बारिश- जनजीवन प्रभावित, ट्रेनों पर भी पड़ा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 1:51PM | Updated Date: Jun 25 2017 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मुंबई में लगातार तीसरे दिन आज भारी बारिश होने से जनजीवन पर असर पड़ा है और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई,कोंकण और गोवा क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने के आसार जताई हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने के अनुमान के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोकल ट्रेन के आवागमन पर असर पड़ा है और ये गा‍ड़ि‍यां समय सारिणी से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं हालांकि अभी तक किसी ट्रेन को रद्द करने की सूचना नहीं है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से विमानन सेवा पर असर नहीं पड़ा है। अभी तक न तो किसी उड़ान में देरी हुई है और न ही कोई उड़ान रद्द की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »