20 Apr 2024, 16:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पुलिसवाली ने समझा मां का दर्द, प्लैटफॉर्म पर ही कराई डिलीवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 12:08PM | Updated Date: Jun 22 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। बुधवार की देर शाम बदलापुर से घाटकोपर की तरफ जा रही एक महिला ने ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। रेलवे स्टेशन पर ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने गर्भवती महिला की मदद की और उसकी सुरक्षित प्रसूति की। उक्त महिला ने प्लेटफार्म पर ही शिशु को जन्म दिया।
 
जा रही थी अस्पताल
आरपीएफ के मुताबिक बदलापुर के सनी नगर में रहने वाली 25 वर्षीय जाह्नवी जाधव अपनी सास और भांजी के साथ घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती होने के लिए जा रही थी। 9 माह की गर्भवती बदलापुर से लोकल ट्रेन में सवार हुई थी।
 
अचानक होने लगा दर्द
ठाणे से महिला को उसका पति संदेश जाधव कार द्वारा घाटकोपर अस्पताल ले जाने वाला था। ठाणे स्टेशन पर लोकल के रुकने पर महिला और उसकी सास प्लेटफार्म से बाहर बाहर की तरफ जा रहे थे, उसी समय महिला के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया।
 
कांस्टेबल की सूझबूझ
घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ महिला कांस्टेबल शोभा मोटे को मिली। कांस्टेबल मोटे तत्काल  प्लेटफार्म नंबर 10 पर पहुंची और उसने जाह्नवी के साथ में मौजूद सास की मदद से महिला को प्लेटफार्म पर ही प्रसूति करने में मदद की।
 
जच्चा-बच्चा सुरक्षित
कांस्टेबल शोभा मोटे की तत्परता के चलते जाह्नवी बिना कोई परेशानी के प्रसूति हुई। जाह्नवी ने एक सुंदर बालक को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं और उन्हें करीब के अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला कांस्टेबल शोभा मोटे की सूझबूझ की सभी ने प्रशंसा की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »