25 Apr 2024, 01:29:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

शीना मर्डर केस की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 11:08AM | Updated Date: May 24 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस की जांच में शामिल मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई। उनकी बॉडी शांताक्रूज ईस्ट में उनके घर पर मिली। मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार खार पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। शीना बोरा का केस भी इसी थाने में दर्ज किया गया था। केस की जांच कर रही है। इसी टीम ने इस केस की मुख्य आरोपी इंद्रांणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक हत्या का शक गानार के बेटे पर जा रहा है। उसने एक नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मां को मारने की बात कही है। उनका बेटा वारदात के बाद से लापता हैं। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई के सांताक्रुज ईस्ट इलाके में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर गणेश्वर गानार की पत्नी का उनके ही घर में शव बरामद हुआ है। उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। जब गानार प्रभात कॉलोनी में अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी डिंपल जहां पड़ी थी, वहां उनके चारों तरफ खून बह रहा था। उनके गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वोकला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »