25 Apr 2024, 04:05:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई से अचानक लापता हुए 26 पाक नागरिक, हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 12:30AM | Updated Date: May 14 2017 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पाकिस्तान के 26 नागरिकों के लापता होने की खबर है। ये पाकिस्तानी नागरिक पिछले दो-तीन हफ्तों से लापता हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, लापता लोगों में से एक शख्स पिछले 10 साल से जूहु में रह रहा था। ये इस इलाके में दुकान चला रहा था। पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता इन पाकिस्तानियों की तलाश कर रहा है। खुफिया एजेंसियों से ये जानकारी एटीएस को मिली थी। 

 
पुलिस के मुताबिक, भारत आने पर पाकिस्तानी नागरिकों को सी-फॉर्म्स पर तमाम जानकारियां देनी होती हैं। हालांकि, लापता होने वाले व्यक्तियों ने अपनी पूरी जानकारी सी-फॉर्म्स भरने के दौरान नहीं दी है। जिसके बाद पुलिस अब इन लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 
 
इस बीच एटीएस को इंटेलीजेंस एजेंसीज की ओर से आगाह किया गया है कि अगर ये सभी पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के जासूस थे तो देश की आर्थिक राजधानी पर बड़ा खतरा हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »