25 Apr 2024, 17:25:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

12 घंटे की सर्जरी और 6 हार्ट अटैक को झेलकर भी ज़िंदा है यह बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 12:50PM | Updated Date: May 11 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित जन्मी बच्ची को 12 घंटे की सर्जरी से गुजरना पड़ा। दैनिक अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी के बाद उस बच्ची को 6 बार दिल का दौरा भी झेलना पड़ा। लेकिन इन तमाम तकलीफों के बीच भी वह बच्ची जीवित है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं. यही वजह है कि उस बच्ची को जाने वाले लोग अब उसे 'जादुई बच्चा' कहकर पुकारने लगे हैं।

बच्ची की मां विशाखा ने बताया, 'जब वह केवल 45 दिन की थी, तो मैंने उसे दूध पिलाया जिसके बाद उसने उल्टी कर दी और फिर बेहोश हो गई। हमने उसे जगाया लेकिन वह फिर से बेहोश हो गई।' विदिशा के माता-पिता उसे एक नजदीक के नर्सिंग होम में ले गए जहां पर उन्हें बी जे वाडिया हॉस्पिटल जाने की सलाह दी गई। वहां पता चला कि विदिशा को हार्ट डिफेक्ट है। उसके हार्ट का आकार सामान्य हार्ट से बिल्कुल उल्टा था।

14 मार्च को बच्ची की सर्जरी करने वाले वाडिया अस्पताल के पैडियाट्रिक सर्जन डॉ. विश्वा पांडा ने कहा कि विदिशा का दिल एक सामान्य दिल से अलग है। जटिल सर्जरी के बाद विदिशा के दिल ने तो सही से काम करना शुरू कर दिया, लेकिन उसके कमजोर फेफड़े पर कुछ असर नहीं पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »