26 Apr 2024, 00:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

MLA का विवादित बयान- सचिन जिंदा है या मर गया, क्या फर्क पड़ता है?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 7:55PM | Updated Date: Apr 18 2017 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदनगर। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू कडू एक बार फिर चर्चा में है। विधायक बच्चू कडू ने हेमामालिनी के बाद अब सचिन तेंडुलकर को लेकर बयान दिया है। बच्चू ने सचिन को कबूतर बताया है। उन्होंने यह भी कहा, सचिन के रन तो सभी गिनते हैं, लेकिन किसानों के रन कोई नहीं गिनता। 

 
अहमदनगर में एक किसान यात्रा को संबोधित करते हुए बच्चू ने कहा, सचिन के रन तो सभी लोग गिनते हैं। लेकिन किसान जिंदगीभर जो रन बनाता है उसे कौन गिनता है। बता दें कि, विधायक बच्चू पांच दिन पहले हेमा मालिनी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। 
 
उन्होंने कहा, "सचिन के रन गिनने की आवश्यकता नहीं है, वह कबूतर जिंदा है या मर गया, क्या फर्क पड़ता है? मत बनाओ रन, हमें क्या लेना देना। उसे इतना सिर पर बिठाया है कि लगता है वह पाकिस्तान जीतकर आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »