23 Apr 2024, 12:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

चीन के बुद्ध प्रतिमा को टक्‍कर देने की तैयारी में भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 6:34PM | Updated Date: Mar 27 2017 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्‍ट्र। महाराष्ट्र सरकार मुंबई के तट पर बनने वाले शिवाजी के विशालकाय स्मारक का कद और बढ़ाना चाहती है। ऐसा होने से यह चीन की सबसे ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बता दें कि फिलहाल शिवाजी की विशाल प्रतिमा को 192 मीटर ऊंचा बनाया जाना प्रस्तावित है।

महाराष्ट्र सरकार शिवाजी मेमोरियल की ऊंचाई को अब 192 मीटर से बढ़ाकर 210 मीटर तक करना चाहती है। ऐसा होने के बाद यह चीन की सबसे ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का रिकॉर्ड तोड़ देगी। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेज दिया है ताकि पर्यावरण संबंधी इजाजत मिल सके। चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल में बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा लगी हुई है।
 
मीडिया के रिपोर्ट की माने तो चीन के लूशान काउंटी में स्थित मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के सबसे ऊंचा होने का दावा किया जाता है। चीन की बुद्ध प्रतिमा पहाड़ों पर बनी हुई है जो 2008 में बनकर तैयार हुई थी। इस प्रतिमा की मूल ऊंचाई 153 मीटर है लेकिन बाद में जिस पहाड़ी पर यह प्रतिमा है उसे फिर से बनाया गया जिसके बाद इस प्रतिमा की ऊंचाई 210 मीटर हो गई।
 
एक अखबार के मुताबिक, शिवाजी मेमोरियल कमेटी के चेयरमैन विनायक मेटे ने कहा कि हमें शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची मूर्ति चाहिए, क्योंकि शिवाजी उनके और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं इसलिए उस प्रतिमा को ऊंचा करने के लिए जो करना पड़ेगा वह करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »