19 Apr 2024, 23:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मैं छिपा नहीं हूं, पार्टी ने मीडिया से बात करने से मना किया है: सांसद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 10:40PM | Updated Date: Mar 27 2017 4:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना के चप्पलमार सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने रविवार को कहा कि वो छिपे हुए नहीं हैं, पार्टी ने उन्हें मीडिया से बात करने से मना किया है। बता दें कि गायकवाड़ ने एअर इंडिया के एक अधिकारी से मारपीट की थी। 

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी को सैंडल से पीटने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने दावा किया कि उनकी पार्टी के एक शीर्ष नेता ने उनसे इस मुद्दे पर मीडिया से बात नहीं करने को कहा है। इसलिए मैं सामने नहीं आ रहा हूं। 
 
सांसद ने कहा कि वह छिपे नहीं हैं और बुधवार को लोकसभा में मौजूद होंगे। हालांकि सांसद ने अपनी वर्तमान जगह के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, मैं छिप नहीं रहा हूं और बुधवार के बाद सभी से बात करूंगा। 
 
खबरों के मुताबिक गायकवाड़ ट्रेन से गायब हो गए हैं। शुक्रवार को अगस्तक्रांति राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उन्हें आखिरी बार वापी स्टेशन पर देखा गया था। अब माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से गायकवाड़ फरार हो गए हैं।
 
गौरतलब है कि, उस्मानाबाद से सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने गुरुवार को पुणे-नई दिल्ली ऑल इकनॉमी फ्लाइट में सवार होने के बाद बिजनस श्रेणी में नहीं बैठने को लेकर AI के 60 साल के एक अधिकारी को चप्पलों से पीटा था। खुद उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था।
 
इस घटना के बाद प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके चलते उन्हें वापसी का सफर ट्रेन से करना पड़ा था।  जिसके बाद से ही वो लगातार अपनी हरकत को सही ठहरा रहे हैं और माफी तो दूर की बात है, उनका कहना है कि माफी मांगे तो कर्मचारी मांगे। मैंने कोई गलती नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »