25 Apr 2024, 18:21:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

महाराष्‍ट्र। पांच दिनों से जारी प्रदेशभर में जूनियर डॉक्‍टरों की हड़ताल अखिरकार शुक्रवार को खत्‍म हो गई। महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हड़ताली डॉक्‍टरों से मुलाकात कर उनकी मांगो को पूरा करने का भरोसा दिया। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। 
 
मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुख्‍यमंत्री के साथ डॉक्‍टर्स की बैठक खत्‍म हो चुकी है। बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया हड़ताल खत्‍म करने को राजी हो गया है। कहा यह भी जा रहा है कि कुछ ही देर में हड़ताल वापस लेने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 
 
गौरतलब है कि, मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र विधानसभा में हड़ताल पर गए सभी डॉक्‍टरों से अपील करते हुए कहा था‍ कि जिन्‍होंने सही अर्थ में डॅाक्‍टर की शपथ ली है वह काम पर आ जाए। अगर नहीं माने तो कानून के अनुसार डॉक्‍टरों पर कारवाई की जाएगी। वहीं महाराष्‍ट्र हाईकोर्ट ने भी डॉक्‍टरों को हड़ताल खत्‍म करने की चेतावनी दी थी।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »