19 Apr 2024, 05:48:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्रः भिवंडी के गोदाम में भीषण आग, 4 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 1:41AM | Updated Date: Feb 20 2017 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवंडी। शहर के दापोड़ा स्थित अरिहंत कंपाउंड में डेधिया प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग लग जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। कंपनी में काम करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 
 
आग रविवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान कंपनी में तीस मजदूर काम कर रहे थे। इसमें सारिका अनंत दासरे (45), निर्मला मधुकर जादूगर (35), अनुराधा निम्बोले (27) और मनोज (20) की मौत हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »