20 Apr 2024, 09:47:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मालेगांव में बजरंग दल के पदाधिकारी पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 6:39PM | Updated Date: Feb 14 2017 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मालेगांव। बजरंग दल के नासिक जिला महासचिव पर बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि घटना दिन में साढ़े 11 बजे हुई जिसके बाद हथकरघा के लिए मशहूर इस शहर में तनाव व्याप्त हो गया और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने कहा बजरंग दल जिला महासचिव और गौरक्षक मछिंद्र शिरके पर अज्ञात लोगों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग पर साढ़े 11 बजे हमला किया।

हमले में शिरके को चोट आयी और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर करीब 15 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और लाठियों से शिरके पर हमला किया। घटनास्थल से भागने से पहले उनलोगों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को संदेह है कि तड़के मनमाड रोड पर मवेशी ले जा रहे अल्पसंख्यक समुदाय के दो सदस्यों से मारपीट की घटना के परिणाम में यह हमला हुआ। आगे जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »