19 Apr 2024, 20:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व CM पर नागपुर में फेंकी स्याही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 10:22PM | Updated Date: Feb 12 2017 10:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर किस कदर मारामारी चल रही है इसका नजारा उस वक्त देखने को मिला जब पूर्वी नागपुर के हसनबाग में शनिवार को आयोजित एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के चेहरे पर एक कार्यकर्ता ने स्याही फेंक दी।
 
जिस समय ये घटना हुई चव्हाण वहां पर नागपुर नगर निगम चुनाव और जिल परिषद के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने गए थे। चव्हाण वहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विलास मुत्तेम्वार और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही अशोक चव्हाण सभा को संबोधित करने के लिए खड़े हुए कि ललित बघेल नाम के एक युवक ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। उसने मुत्तेम्वार के ऊपर भी स्याही फेंकी। 
 
ऐसा कहा जा रहा है कि ललित बघेल विरोधी गुट के सदस्य का समर्थक है। बाद में चव्हाण ने स्याही फेंकने की घटना को आरएसएस का षड्यंत्र करार आरोप लगाया कि वे रैली को सफल नहीं होने देना चाहते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »