20 Apr 2024, 01:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

चुनावी सभा को संबोधित कर रही नेत्री ने दिया बेटे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 2:33AM | Updated Date: Feb 12 2017 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-16
पुणे। महाराष्ट्र में इन दिनों हर जगह निकाय चुनावों का रंग छाया हुआ है। हर पार्टी के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटे हुए हैं। चुनाव परिणाम के बाद किसे खुशी मिलती है और किसे गम यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन पुणे में मनसे की नगरसेविका को चुनाव परिणाम आने के पहले ही खुशी मिल गई है। मनसे नगरसेविका ने चुनाव प्रचार के दौरान ही बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 
बेसब्री से था बच्चे का इंतजार
पुणे की वर्तमान मनसे नगरसेविका और प्रभाग क्रमांक 15 से चुनाव लड़ने वाली रुपाली पाटिल एक प्रचार सभा को संबोधित कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया वैसे ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रुपाली को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। रुपाली जिन दो परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं उनमें से एक बेहद सुखद निकला। अब अब वह आशा कर रही हैं कि दूसरा परिणाम यानी चुनाव परिणाम भी सुखद होगा।

चुनाव परिणाम भी सुखद होने की आशा 
रुपाली पाटिल वर्तमान में मनसे की नगरसेविका हैं। वह इस बार भी नगरसेविका बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। बेटे को जन्म देने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं। जिन दो परिणामों का मुझे इंतजार था उनमें से पहला तो सुखद रहा, आशा करती हूं कि चुनाव परिणाम भी खुशी देने वाला होगा। उल्लेखीय है कि दस महानगर पालिकाओं के लिए 21 फरवरी को मतदान होगा और चुनाव परिणाम 23 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »