29 Mar 2024, 18:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

शिवसेना का बड़ा ऐलान- 500 वर्गफुट के घर पर नहीं लगेगा टैक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 1:10AM | Updated Date: Jan 20 2017 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई मनपा के अधीन क्षेत्रों के 500 वर्गफुट के घरों को संपत्ति टैक्स फ्री रखने का ऐलान किया है। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य कवच योजना शुरू करने की भी घोषणा की है। 

 
इस योजना के तहत मुंबईकरों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्धव ने कहा है कि इन दोनों मुद्दों को पार्टी के चुनावी घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा और आनेवाले 5 साल में मुंबई मनपा की ओर से ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
 
उद्धव की इस चुनावी तीर से भाजपा तिलमिला गई है और कहा है कि यह उसकी मांग थी, जिसे शिवसेना ने हाईजैक कर लिया। इधर कांग्रेस ने भी इसे खोखली घोषणाबाजी करार दिया है।
 
देंगे बेहतर सुविधाएं 
उद्धव ने दावा किया कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में जो वादे किए थे, उसे पूरा कर दिखाया है। पिछले पांच वर्षों में हमने क्या किया उसे डिड यू नो के माध्यम से जनता के सामने रखा जा रहा है। पिछले 20 वर्ष में मुंबईकरों ने हम पर विश्वास दिखाया, हमने अच्छा काम किया है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। 
 
 
जल्द जारी होगा चुनावी घोषणा-पत्र
उद्धव ने कहा कि 500 वर्गफुट के घरों को संपत्ति टैक्स फ्री करने के साथ ही 500 से 700 वर्गफुट के मकानों को टैक्स में विशेष सहूलियत दी जाएगी। उद्धव के मुताबिक राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य कवच योजना में शामिल कर फ्री में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। उद्धव के अनुसार मुंबई में अस्पतालों की संख्या बढ़ाई गई है और इलाज के लिए आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उद्धव ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं। जो वादे करते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं। उद्धव ने कहा कि मुंबई मनपा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जल्द जारी किया जाएगा। उद्धव के इस बयान के बाद भाजपा तिलमिला गई और कहा कि यह हमारी मांग थी
 
अखिलेश की तारीफ
उद्धव ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर प्रशंसा की। उद्धव ने कहा कि युवा नेतृत्व उभर कर सामने आया है, इसके लिए वह अखिलेश को शुभकामनाएं देते हैं। मुंबई मनपा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए उद्धव ने उत्तरभारतीयों में पैठ बढ़ाने का निर्देश पार्टी नेताओं को दे रखा है। 
 
यह तो हमारी मांग है
500 वर्गफुट के घर को संपत्ति कर से मुक्त करने की उद्धव की घोषणा पर भाजपा तिलमिला गई है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार ने दावा किया है कि यह हमारी मांग है, जिसे शिवसेना ने हाईजैक कर लिया। विधायक होने के नाते उन्होंने राज्य सरकार से यह मांग की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »