19 Mar 2024, 12:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

छात्राओं को अपने सामने निर्वस्त्र नहाने को करता था मजबूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 8:27PM | Updated Date: Jan 16 2017 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीड़। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पुलिस ने एक सरकारी आवासीय स्कूल के टीचर को अरेस्ट किया है, जो छात्राओं से खुले में नग्न नहाने के लिए मजबूर और रात में उनका यौन उत्पीड़न करता था। आरोपी टीचर फिलहाल फरार है। 

मामला उस वक्त खुला जब लड़की ने खत में बताया कि टीचर उन्हें अपने सामने नहाने और रात के समय यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। लड़की के मुताबिक आरोपी टीचर पिछले 5 महीनों से ऐसा कर रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की की उसके मां-बाप ने स्कूल से निकलकर शादी करा दी है, जबकि वह नाबालिग थी।
 
मामला दर्ज 
शिरुर पुलिस ने पॉस्को कानून और आईपीसी की यौन उत्पीड़न की कई धाराओं के तहत आरोपी टीचर पर मामला दर्ज कर लिया है। बीड़ के एसपी जी श्रीधर ने टीओआई को बताया कि हम उस टीचर को जल्द ही पकड़ लेंगे। इस आवासीय स्कूल में 120 बच्चे पढ़ते हैं, जिसमें 36 लड़कियां हैं। इसमें सातवीं क्लास तक के लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग रहने की सुविधा है। इस स्कूल में 8 पुरुष टीचर्स हैं, जो हर हफ्ते बारी-बारी से स्कूल में ही रहते हैं। इसमें कोई महिला टीचर या वॉर्डन नहीं है। लेक लड़की अभियान की संस्थापक वर्षा देशपांडे ने कहा कि हमने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ स्कूल का दौरा किया था। जब पूछा गया तो लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के बारे में वही बातें बताईं, जो खत में लिखी गई थीं।

छात्रा के कमरे में बहाने से घुसा
इससे पहले 5 जनवरी को भी राजस्थान के कोटा के जवाहर नगर में एेसा ही मामला सामने आया था। यहां वार्डन के पति ने हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। वार्डन का पति देर रात छात्रा के कमरे में बहाने से घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर दूसरी छात्राएं अपने कमरों से निकली और उसे पकड़ लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

नाटक कर छात्रा के साथ छेड़छाड़ 
हॉस्टल के रहने वाली हरियाणा निवासी एक छात्रा के बाथरूम में लगा गीजर खराब हुआ तो घनश्याम देखने गया। दोपहर में ही उसने गीजर ठीक भी करवा दिया था। देर रात घनश्याम छात्रा ने कमरे में अंदर घुसा और सामान तलाशने का नाटक कर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »