19 Mar 2024, 10:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

500 KG इमान की सर्जरी को एक पलंग का विशेष हॉस्पिटल दरवाजे भी होंगे 7 फ़ीट के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2017 8:03PM | Updated Date: Jan 15 2017 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सैफी हॉस्पिटल  में इनदिनों एक ख़ास मरीज के लिए स्पेशल हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। दुनिया की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली इमान अहमद के लिए स्पेशल 'वन बेड हॉस्पिटल' बनाने की तैयारी कर ली है। इस वन बेड हॉस्पिटल को बनाने में तकरीबन 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  मिस्र में रहने वाली इमान सर्जरी के लिए भारत आएंगी।

एक बेड वाला यह  अस्पताल 3 हजार वर्ग फीट में फैला होगा। इसमें एक ऑपरेशन थिअटर, एक आईसीयू, डॉक्टर के लिए एक रूम, तीमारदार के लिए एक कमरा, दो रेस्टरूम और ग्राउंड फ्लोर पर एक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाया जायेगा। इस स्पेशल यूनिट में हर चीज इमान अहमद के वजन को ध्यान में रखकर डिजाइन की जा रही है। जैसे 7 फीट चौड़े दरवाजे बनाए जा रहे हैं और बेड भी 7 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। डॉक्टर मुफजल लकड़वाला, एक कार्डियॉलजिस्ट, कार्डिएक सर्जन, चेस्ट फिजिशन सहित डॉक्टरों की एक टीम इमान का ऑपरेशन करेगी। मिस्र में रहने वाली इमान अहमद 36 साल की हैं

और बीते 25 सालों से वह घर से बाहर तक नहीं निकली हैं। इमान का वजन 500 किलोग्राम है। इमान ने मुंबई के डॉक्टर लकड़वाला को ट्वीट कर अपना ऑपरेशन करने के लिए आग्रह किया था। इसके बाद डॉक्टर लकड़वाला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी और इमान को मुंबई लाने के लिए फंड जुटाने को ऑनलाइन मुहीम चलाई थी।डॉक्टर लकड़वाला ने इमान अहमद के भारत आने की तारीख तो नहीं बताई लेकिन उन्होंने कहा कि उनके ऑपरेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »