28 Mar 2024, 15:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हज आवेदन प्रक्रिया होगी डिजिटल, मोबाइल एप शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2017 2:07PM | Updated Date: Jan 3 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हज आवेदन प्रक्रिया को पहली बार डिजिटल बनाते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां एक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया जो हज यात्रा के बारे में लोगों को जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराएगा और ई भुगतान में मदद करेगा।
 
नकवी ने दक्षिण मुंबई में हज हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, यह पहली बार है जब हज आवेदन प्रक्रिया डिजिटल बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, यह सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में बड़ी पहल है। नकवी ने कहा, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय डिजिटल इंडिया अभियान में बड़े रूप में शामिल हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »