20 Apr 2024, 17:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

नोटबंदी के बाद ऐसे चल रहा है धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 7:55PM | Updated Date: Dec 9 2016 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बड़े नोटबंद होने पर देशभर में अफरा तफरी का माहौल है। कोई अंडर ग्राउंड कालाधन निकाने में बिजी हैं, तो कोई बैंकों में जुगाड़ से पुरानी करेंसी बदलवा कर नई करेंसी जुटा रहे हैं। वहीं अगर खबरों के माने तो सेक्स रैकेट का कारोबार अभी अच्छा चल रहा है।  जो नोट बैन के बाद बॉलीवुड की आड़ में पुराने नोटों पर ही फल-फूल रहा है। यहां तक इससे जुड़ दलालों ने इसे बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए नई वेबसाइट्स ईजाद कर ली हैं।

इस कारोबार में 500 तथा 1000 के पुराने नोटों को खपाने का सिलसिला बड़ी तेजी से चल रहा है। जिस्मफरोशी से जुड़े लोगों ने इसे चलाने का एक नया रास्ता निकाल लिया हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले ये व्यापारी अब आयकर विभाग तथा पुलिस को चकमा देने के लिए कोडवर्ड का यूज कर  रहे हैं।

वहीं पेमेंट के लिए इन्होंने कैशलेस तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ जिस्मफरोशी का बाजार बढ़ाने के लिए यह लोग अब बंद हो चुके 500 तथा एक हजार के नोट बिना डरे ले रहे हैं। इतना ही नहीं, नोट बंदी का जिस्मफरोसी के धंधे में कोई आर न पड़े, इसके लिए लोगों ने अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। ये सब बॉलीवुड के नाम पर किया जा रहा है। आपको बता दें कि ऑडिशन के जरिए यह सब संभव हो रहा है।

यहां खूबसूरत लड़कियों के बदले पुराने नोट धड़ल्ले से चल रहे हैं। असल में इस कारोबार से लोग फिल्म बनाने के नाम ड्रामा रचते हैं। ऑडीशन रखते हैं। लड़कियां ऑडिशन देने आती हैं, उन्हें मूवी में काम देने का लालत दिया जाता है। ये ऑडिशन भी बड़े-बड़े बैनर के नाम पर आयोजित किए जाते है, जिससे किसी को शक भी नहीं होता। मौका मिलते ही इन लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेल दिया जाता है। लड़कियों भी मुंबई की चकाचौंध में अंधी हो चुकीं होती हैं।

यह अपनी महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए आसानी से इस धंधे से जुड़ जाती हैं। उल्लेखनीय है किअब तक तो सेक्स रैकेट का यह धंधा पर्दे के पीछे फल-फूल रहा था, लेकिन नोट बैन के बाद लोग खुलकर खुलकर चला रहे हैं। अब ये धंधा इतनी सफाई के साथ चलाया जाता है कि कसी को शक न हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »