16 Apr 2024, 11:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ठाणे। बदलापुर बस्ती में झगड़े के बाद एक 52 साल के व्यक्ति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। बदलापुर (पश्चिम) के पुलिस निरीक्षक जी एल कांबले के अनुसार शनिवार को हुई इस घटना के बाद 24 वर्षीय रवीन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार था।

वह घरेलू समस्याओं और मां और बहन के उकसावे पर अक्सर मृतक श्रीनाथ जोशी से झगड़ा करता था। उसकी मां और बहन उसे घर से निकलकर अलग रहने के लिए कहती थीं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह तकरार के बाद रवीन्द्र ने कथित तौर पर अपने पिता से झगड़ा करना शुरू कर दिया

और उसे घर की सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया, जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की शिकायत पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 210 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »