24 Apr 2024, 21:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

जैन मुनि पर टिप्पणी कर विवादो में घिरे डडलानी ने छोड़ी राजनीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 9:28PM | Updated Date: Aug 28 2016 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैन मुनि तरुण सागर पर विवादास्पद ट्वीट करने के बाद आलोचना झेल रहे संगीतकार और गायक विशाल डडलानी ने ऐलान किया है कि वह राजनीति से विदा ले रहे हैं। इसका एलान उन्होंने अपने ट्विटर पर किया है।

क्या है विवाद?
आपको बता दें कि जैन मुनि तरूण सागर जी ने पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार लाने की नसीहत दी। उनके इस प्रवचन के बाद डडलानी ने ट्विटर पर टिप्पणी कर दी जिसके बाद बवाल बढ़ गया।

तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं और डडलानी ने ट्विटर पर उनके इस वेश-भूषा पर टिप्पणी कर दी। डडलानी की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर डडलानी लोगों से माफी मांगी।

केजरीवाल और सत्येंद्र जैन से भी माफी मांगी
ट्वीट के बाद डडलानी ने सीएम केजरीवाल और सत्‍येंद्र जैन से भी माफी मांगी। उन्‍होंने लिखा, मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने मेरे जैन दोस्‍तों और मेरे दोस्‍त अरविंद केजरीवाल व सत्‍येंद्र जैन को बुरा महसूस कराया। इसलिए मैं राजनीति को अलविदा कह रहा हूं।

महान संत हैं तरुण सागर
इसके बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया कि तरुण सागरजी महाराज महान संत हैं, न सिर्फ जैनों के लिए बल्कि सबके लिए। जिन्होंने भी उनका अनादर किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह रुकना चाहिए।

कौन है डडलानी?
डडलानी फ़िल्म इंडस्ट्री में केजरीवाल के प्रमुख समर्थकों में से एक रहे हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनावों और दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के लिए चुनाव प्रचार किया था। यही नहीं, साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने '5 साल केजरीवाल' का गाना तैयार किया था जो बेहद लोकप्रिय हुआ था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »