25 Apr 2024, 21:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबईः नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, चार आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2015 4:44PM | Updated Date: Nov 27 2015 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। एक किशोरी से उसके मित्र और तीन अन्य लड़कों ने गैंगरेप किया। यह वारदात तब सामने आई जब उसकी चाची को इस घटना का वीडियो दिखा जिसे चारों आरोपियों ने व्हाहट्स अप पर डाला था।
     
पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि चारों आरोपी हिरासत में ले लिए गए। बाद में वे सभी सुधार गृह में भेज दिए गए। वे सभी नाबालिग हैं। कक्षा नौंवी और दसवीं के चार लड़कों ने आठ नवंबर को 15 साल की इस लड़की के साथ गैंगरेप किया था और उसका वीडियो बनाया था।
     
मलाड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शशांक संदभोर ने बताया कि उसके बाद चारों ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने अन्यथा इस वीडियो को ऑनलाइन करने की धमकी दी।
     
संदभोर के अनुसार आरोपियों में एक लड़का उस लड़की का दोस्त है। लड़की उपनगरीय इलाके मलाड में उसके घर पढने गई थी जहां उसने और उसके बाकी तीन साथियों ने लड़की से गैंगरेप किया।
     
पुलिस के अनुसार बाद में आरोपियों ने इस घटना का वीडियो इंटरनेट और कुछ सोशल नेटवर्किंग साइटों पर डाल दिया। वीडियो मोबाइल संदेश अप्लिकेशन व्हाट्सअप पर फैल गया और उस पर पीड़िता की चाजी की नजर गई। पीड़िता की चाची ने इस घटना के बारे में उसके माता-पिता को बताया।
     
तत्पश्चात लड़की के माता-पिता ने मलाड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने गुरूवार को चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया। संदभोर ने कहा, हमने चारों लड़कों को कल हिरासत में ले लिया और उन्हें डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »