19 Apr 2024, 09:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सत्यरंजन धर्माधिकारी ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:19AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बम्बई उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश सत्यरंजन धर्माधिकारी ने शुक्रवार को बिना कारण बताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। वकील मैथ्यू नेदुम्परा की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई की मांग करने पर उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की।  धर्माधिकारी ने अदालत में कहा कि आज उनके काम का आखिरी दिन है।  नेदुंपरा ने बाद में कहा कि  जब न्यायाधीश ने अपने इस्तीफे की बात कही तब  वह इसे एक मजाक समझ रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्माधिकारी एक बहुत  वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उनके इस्तीफे की खबर सुनकर दुख हुआ।  धर्माधिकारी को 14 नवंबर 2003 में बम्बई उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया  गया था और बहुत जल्द ही उन्हें बम्बई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश  बनाया जा सकता था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »