20 Apr 2024, 03:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 7:28PM | Updated Date: Feb 12 2020 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में यहां जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। राज्य में महिलाओं को जिंदा जलाने की अलग-अलग घटनायें हुईं, जिनमें सबसे पहली घटना में अंधारी गांव में एक 50 वर्षीय दलित महिला को उसके पड़ोसी ने आग लगा दी  थी। दूसरी घटना में एक 24 वर्षीय व्याख्याता को वर्धा जिला के हिंगनघाट में आग के हवाले कर दिया गया। दोनों महिलाओं ने अत्यधिक जलने के कारण दम तोड़ दिया।

नांदेड़ जिले से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है। क्रांति सेना ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही यह भी मांग की गयी है कि एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष को सह-आरोपी बनाया जाए। क्रांति सेना ने अपने ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा वर्धा की व्याख्याता के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा का स्वागत किया है। सरकार ने अंधारी गांव की पीड़तिा के परिजनों के लिए इस तरह की मदद की घोषणा नहीं की, जिसकी हम निदा करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »