20 Apr 2024, 18:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र का रुख प्रतिकूल रहने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:44AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पश्चिम मध्य और उसके आसपास दक्षिण पश्चिम अरब सागर में अगले 12 घंटों के दौरान समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरो को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति हवा चल सकती है जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और तेलंगाना के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण,गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और साथ ही मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब के अमृतसर में सबसे कम तापमान 4Þ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में अलग-थलग हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान है।
 
पूर्वी राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों में घना से अत्यधिक घना कोहरा  छाया रहा जबकि  उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। गलवार को 0530 बजे, चित्तौड़गढ़ और अमृतसर में 25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, जबकि श्रीनगर में 50 मीटर की दृश्यता रही। बरेली, लुधियाना, नई दिल्ली (पालम) की दृश्यता 200 मीटर और सुंदरनगर, अंबाला, हिसार, भीलवाड़ा, अलीगढ़, आगरा, हरदोई, लखनऊ, फुर्सतगंज, वाराणसी (बाबतपुर) और नई दिल्ली (सफदरजंग) में 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गयी।
 
उत्तर-पूर्व मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »