29 Mar 2024, 04:07:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में आज होगा स्पीकर का चुनाव, कांग्रेस-BJP ने उतारे अपने प्रत्याशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 10:30AM | Updated Date: Dec 1 2019 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आज दूसरी कठिन परीक्षा से होकर गुजरना है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस विधायक नाना पटोले पार्टी के उम्मीदवार होंगे जबकि भाजपा ने किशन कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाना पटोले हमारे उम्मीदवार होंगे।
 
पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुरबाड से पार्टी के विधायक कथोरे इस पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। एनसीपी विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह भाजपा विधायक कालिदास कोलांबकर का स्थान लेंगे जिन्हें पहले इस सप्ताह कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »