29 Mar 2024, 00:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 12:39AM | Updated Date: Nov 30 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि रायलसीमा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की सुबह दक्षिण पंजाब, पश्चिम हरियाणा और उत्तर राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने के आसार है। इस दौरान श्रीलंका के तट, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर और कोमोरिन क्षेत्र से सटे इलाकों में मौसम की स्थिति खराब रहने के आसार है।
 
सुन्दरनगर, गंगानगर, चुरु बीकानेर तथा बाराबंकी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की जबकि फलौदी, अजमेर,चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, मलंजखंड और जमशेदपुर में दृश्यता 200 मीटर रही। देश के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है और सबसे कम तापमान हरियाणा के भिवानी में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली सहित ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, विदर्भ, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंड़ीगढ़, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, सौराष्ठ और कच्छ, कोंकण, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के क्षेत्र और मध्य महाराष्ठ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।
 
राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, झारखंड और त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। जबकि बिहार के कुछ विभिन्न हिस्सों में हल्का कोहरा रहा। गुरुवार 0830बजे से  शुक्रवार 0830 तक, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चली। उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और तमिलनाडु में और पंजाब, रायलसीमा, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान, हरियाणा पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, और तटीय और उत्तर अंतर कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »