29 Mar 2024, 13:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोवा में सत्ता परिवर्तन अगला कदम : संजय राउत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 12:37AM | Updated Date: Nov 30 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी राज्य गोवा में भी महाराष्ट्र  की तरह सत्ता परिवर्तन की संभावना है। राउत ने कहा, ‘‘हाल ही में गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई सहित चार विधायकों ने शिवसेना से सम्पर्क किया था। मैंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के प्रमुख सुदीन धवलीकर से भी बात की है। गोवा सरकार का समर्थन कर रहे कुछ अन्य विधायक भी उनसे संपर्क में हैं।’’ शिवसेना के सांसद की यह टिप्पणी महाराष्ट्र में गुरुवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक अगले दिन आयी है। राउत ने यहां शुक्रवार को गोवा की महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई सहित चार विधायकों के साथ मुलाकात की।

उन्होंने दावा किया कि गोवा में अनैतिक रुप से सरकार बनायी गयी है। राउत ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के साथ उस राज्य में एक अलग मोर्चा बनाने की योजना बना रहे हैं ... वहां एक बड़ा राजनीतिक मंथन होगा और हमें उम्मीद है जल्द ही गोवा में भी कोई चमत्कार हो सकता है।’’ राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एनसीपी-कांग्रेस के साथ शिवसेना पर आरोप लगाने वालों को यह महसूस करना चाहिए कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली गोवा सरकार ने भी भ्रष्ट तत्वों के साथ गठबंधन किया है। यह उस राज्य के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रमोद सावंत ने इसी वर्ष मार्च में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »