23 Apr 2024, 22:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्यपाल से पत्र मिलने के बाद ही कांग्रेस से बातचीत- मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:12AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा कि राज्यपाल से पत्र मिलने के बाद ही हम कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत करेंगे और एक स्थायी सरकार बनाने पर विचार करेंगे। मलिक ने कहा कि राज्यपाल के निमंत्रण पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल अजीत पवार के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गया। राज्यपाल से पत्र मिलने के बाद हम कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत करेंगे और एक स्थायी सरकार बनाने पर विचार करेंगे। मलिक सोमवार रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 18 दिन बाद भी अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। 

जनता ने भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना को पूर्ण बहुमत दिया था लेकिन मुख्यमंत्री पद की खींचतान में भाजपा सरकार बनाने से इनकार करने करने के बाद राज्यपाल महोदय ने शिव सेना को सरकार बनाने के लिए बहुमत की संख्या विधायकों के नाम और हस्ताक्षर के साथ 24 घंटे का समय दिया था जो आज शाम साढ़े सात बजे समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि बहुमत की संख्या के विधायकों का हस्ताक्षर लेना इतने कम समय में संभव नहीं था जिसके कारण शिव सेना भी सरकार बनाने में विफल रही। उन्होंने कहा कि हमे पता था कि राज्यपाल महोदय राकांपा को राज्य की तीसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के नाते सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »