19 Apr 2024, 12:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता ने राज्यपाल से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 9:26PM | Updated Date: Nov 7 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी ने कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को राज्यपाल बी.एस.कोश्यारी से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और अन्य मंत्रियों गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार और आशीष शेलार के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के राज्यपाल से आज मिलने के बाद कुंभकोनी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार  कुंभकोनी ने राज्यपाल को कानूनी और संवैधानिक विकल्पों पर सलाह दी है
 
अपनी शक्तियों का प्रयोग करने और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य में एक स्थिर सरकार बनाने के लिए सभी संभावनाओं का पता लगाने के लिए जानकारी दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद, महाराष्ट्र एक अभूतपूर्व राजनीतिक संकट से गुजर रहा है, जिसमें दो मुख्य सहयोगी - भाजपा-शिवसेना, जिन्होंने बहुमत हासिल किया - अभी तक सरकार नहीं बना पायी है। दोनों सहयोगी मुख्यमंत्री के पद और अन्य सत्ता-साझाकरण पहलुओं पर रस्साकशी में लगे हुए हैं। दोनो पार्टियों ने राज्य को राष्ट्रपति शासन की दहलीज पर पहुंचा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »