20 Apr 2024, 08:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस को अपने दम पर लड़ना चाहिए बिहार विधानसभा चुनाव : निखिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 4:47PM | Updated Date: Oct 20 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। केरल तथा नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ना चाहिए’ कुमार ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अकेले चुनाव लड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे ’ उन्होंने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव उनका निजी विचार है और पार्टी की राय से इसको जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज भी अच्छा संगठन है और कांग्रेस के समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित महत्व देते हुए उन्हें पार्टी का टिकट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पार्टी में उत्साह का नया संचार आएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »