19 Apr 2024, 08:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा-शिवसेना के लिए देश विकास में सर्वोपरि : जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 7:16PM | Updated Date: Oct 19 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इन दलों ने देश का नहीं अपने-अपने परिवारों को विकास किया लेकिन भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए देश का विकास सर्वोपरि है।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता का उत्साह विपक्षी दलों को अचंभित कर रहा है। राकांपा-कांग्रेस के लिए खास परिवारों का विकास सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए देश का विकास सर्वोपरि है।’’ भाजपा वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र को फैसला करना है उन्हें किस पार्टी की जरूरत है जो देश के हित में है या फिर जो पार्टी अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रही है।’’ केन्द्रीय मंत्री ने मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुंबई, पुणे, और नागपुर में मेट्रो का काम प्रगति पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »