25 Apr 2024, 00:58:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रधानमंत्री राहत कोष का उपयोग पीएमसी बैंक के खाताधारकों की मदद में करना चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 5:12PM | Updated Date: Oct 17 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का उपयोग पंजाब, महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के परेशान खाताधारकों की मदद में उपयोग करने का सुझाव दिया। सिंह ने कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के संसाधनों का उपयोग मुख्य रूप से बाढ़, चक्रवात और भूकंप आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं पीड़ितों के परिवारों को और प्रमुख दुर्घटनाओं और दंगों पीड़तिों को तत्काल राहत देने के लिए किया जाता है। पीएमएनआरएफ से सहायता भी प्रदान की जाती है। उनकी वेबसाइट के अनुसार हृदय शल्य चिकित्सा, किडनी प्रत्यारोपण, कैंसर उपचार और एसिड हमले जैसे चिकित्सा उपचार के लिए आंशिक रूप से खर्च करने के लिए इस राशि का उपयोग किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करता हूँ कि पीएमसी बैंक के 16 लाख प्रभावित खाता धारकों की मदद करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »