20 Apr 2024, 01:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश और स्वयं को बचाने के लिए भाजपा-शिव सेना को खारिज करो: येचुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:49AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि अगर हमें देश और खुद को बचाना है, तो इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना को हराना होगा। येचुरी कल दहाणु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट है क्योंकि केन्द्र सरकार की विमुद्रीकरण, जीएसटी जैसी अन्य नीतियां सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अंबानी की जियो कंपनी को फायदा पहुंचाने के कारण भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड बंद होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि नेता सुभाषचंद्र बोस के जय हिंद नारा के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया नारा है जियो हिंद। 

इसके अलावा अंबानी और अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बीपीसीएल जैसी कंपनियों को बंद किया जा रहा है। वन अधिकार अधिनियम जो 2006 में वाम दलों के दबाव में लागू किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार इसे लागू नहीं कर रही है और आदिवासियों के नाम पर भूमि नहीं दे रही है। इसके विपरीत, मोदी शासन ने पहले से ही खराब ब्रिटिश निर्मित भारतीय वन अधिनियम, 1927 में कई कठोर संशोधन प्रस्तावित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राज में कंपनी और फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है। इसके साथ ही लोगों की क्रय करने की क्षमता कम हो रही। पिछले 50 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। येचुरी ने कहा कि भाजपा-शिव सेना धर्म के आधार पर जनता को बांट रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »