19 Apr 2024, 09:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राकांपा ने दिए 50 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 6:34PM | Updated Date: Aug 13 2019 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कल्याण ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मंगलवार को 50 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को दिया और साथ में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के संबंध में विभिन्न 25 मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। राकांपा की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी नेता धनंजय मुंडे और पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक और अन्य नेताओं की उपस्थिति में चेक मुख्यमंत्री को दिया।

सांगली, कोल्हापुर, सतारा, कोंकण और विदर्भ जिले में बाढ़ से बहुत अधिक नुकसान हुआ है और इन इलाकों के बाढ़ पीड़ितों को मदद की आवश्यकता है। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने बाढ़ से प्रभावित इलाके का दौरा किया और पीड़ितों से बातचीत की। पार्टी ने बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई है। पवार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वादा किया था इसलिए  पार्टी की ओर से आज 50 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »