28 Mar 2024, 16:14:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ का पानी घटने से पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 4:16PM | Updated Date: Aug 12 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोली- सांगली फाटा पर बाढ़ के कारण सात दिनों से बंद यातायात अब पानी कम हो जाने से सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बहाल कर दिया गया। राजमार्ग पर अभी करीब डेढ़ फुट पानी है जिससे वाहनों को सावधानी के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आने-जाने की अनुमति दी गयी है। जिला कलेक्टर कार्यालय के अनुसार कराड से खाद्यान्न, आवश्यक वस्तुएं, गैस और राहत सामग्री लेकर बेंगलूरु ले जा रहे ट्रक सतारा जिले में पिछले सात दिनों से फंसे हुए हैं। पुलिस प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों के लिए आवश्यक सामग्री लेकर जा रहे ट्रकों को जाने की अब अनुमति दे रहा है।
 
इस बीच, राधानगरी सिचाई बांध से 1400 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है और बांध के सभी द्वार बंद कर दिये गये हैं। इससे बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है। जिला कलेक्टर ने 12 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है जिससे आगामी दिनों में आंदोलन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न घटने पाये। निकटवर्ती सांगली जिले में बाढ़ की स्थिति तेजी से सुधर रही है1 कृष्णा नदी के इरविन  ब्रिज पर पूर्वाह्न 10 बजे पानी का स्तर 51.2 फुट था। नदी का पानी तेजी से घट रहा है जबकि कोयाना से 48893 क्यूसेक और अलमाट्टी बांध से 5.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »