19 Apr 2024, 01:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदित्य ने शुरू की उत्तर महाराष्ट्र की पांच दिवसीय यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 1:08AM | Updated Date: Jul 19 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने गुरुवार अपराह्न से उत्तर महाराष्ट्र की जनता से मिलने के लिए पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा शुरूआत की। ठाकरे की प्रथम चरण की यात्रा आज जलगांव से शुरू हुयी और पांच दिन के अंदर वह जलगांव, धुले, नासिक और अहमदनगर जिला का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र में विधान सभा का चुनाव करीब है और ऐसे में शिव सेना ने अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए इस तरह यात्रा की शुरु की है। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य जनता से सीधे जुड़ने के लिए राजनीतिक यात्रा कर रहा है।

महाराष्ट्र में पिछले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिव सेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और भाजपा को शिव सेना से अधिक सीटें मिली थी। अधिक सीट मिलने के कारण भाजपा ने देवेन्द्र फडनवीस को मुख्यमंत्री बनाया था।  हालांकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दोनो पार्टियों ने मिल कर चुनाव  लड़ा था और उस समय दोनों पार्टियों ने विधान सभा का चुनाव साथ में लड़ने की घोषणा की थी। इस वर्ष हुए लोकसभा के चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार किया था। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान श्री ठाकरे छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »