20 Apr 2024, 07:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:32AM | Updated Date: Jul 11 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि होने का अनुमान है। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक 42Þ 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल शाम 05Þ 30 बजे से आज सुबह 08Þ 30 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश हुयी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून अति सक्रिय रहा है जबकि असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून सक्रिय रहा।
 
गुजरात राज्य और रायलसीमा में मानसून कमजोर रहा। अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में बहुत तेज बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग अलग हिस्सोंं में तेज से बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पोदुचेरी और करिकाल, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करिकाल, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। झारखंड में कड़कती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम और आसपास के मध्य और उत्तरी अरब सागर, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में  समुद्र का रुख अनुकूल नहीं होगा। लक्षद्वीप, मालद्वीप और तटीय केरल में मौसम खराब रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को इन इलाकों के समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़,  मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुयी। इसके साथ ही ओडिशा, जम्मू कश्मीर , पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम शुष्क रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »