29 Mar 2024, 12:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

निम्बालकर हत्या मामले में अन्ना ने दर्ज कराया बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:45AM | Updated Date: Jul 10 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कांग्रेस नेता पवन राजे निबालकर की वर्ष 2006 में हुयी हत्या के संबंध में प्रसिद्ध समाज सेवी  अन्ना हजारे गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में हाजिर हुए। उस्मानाबाद से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद पद्मंसिंह पाटिल इस मामले में आरोपी हैं और जमानत पर रिहा हुए हैं वह भी अदालत में हाजिर हुए।
 
हजारे ने अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि पद्मंसिंह पाटिल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और इस संबंध में तत्कालीन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने बयान में कहा कि पद्मंसिंह पाटिल पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के संबंधी हैं, इसलिए उनकी बात नहीं सुनी गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »