25 Apr 2024, 03:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग - 15 लोगों को सांस लेने में दिक्कत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 2:49PM | Updated Date: Jun 21 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से वहां रहने वाले 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय वडाला (पूर्व) के राम नगर में 21 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई थी। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष में सुबह तीन बजकर 33 मिनट पर दी गई। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और 25 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि आग लगने से नौ महिलाओं सहित 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सभी को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केईएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »