29 Mar 2024, 18:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारी बारिश के बाद मुंबई में मौसम साफ - मौसम विभाग ने जारी की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 4:04PM | Updated Date: Jun 11 2019 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई समेत महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ अलग दिख रहा है। मुंबई में सुबह से तीखी धूप निकली है। बीते दिन बारिश की वजह से सड़कों और रेलवे लाइन पर जमा पानी अब निकल चुका है। लोकल ट्रेनों की रफ्तार सामान्‍य हो चुकी है।
 
हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अरब सागर में चक्रवाती तूफान आने वाला है, जिसकी वजह से मुंबई में मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। सोमवार को बारिश की वजह से कई ट्रेनों और विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा था। मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही आने वाले दिनों में मछुआरों को सागर में न जाने की सलाह दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »