20 Apr 2024, 04:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा : उद्धव ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 6:11PM | Updated Date: Jun 6 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को पूरे विश्वास के साथ कहा कि शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन बहुत मजबूत है और वे विधानसभा चुनाव में भी मिलकर लड़ेंगे। ठाकरे ने यहां कारवीर में देवी महालक्ष्मी का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमारा गठबंधन भाजपा के साथ बहुत मजबूत है जो टूटने वाला नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि शिव सेना 80 प्रतिशत सामाजिककरण और 20 प्रतिशत राजनीति में भरोसा किया है। शिव सेना के सांसद अरविंद सावंत को भारी उद्योग मंत्री बनाये जाने के संबंध में ठाकरे ने कहा कि हम इस बात से घबराये नहीं हैं। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर ठाकरे ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार इस संबंध में कम कर रही है और शिव सेना भी किसानों को खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह पुत्र आदित्य ठाकरे के साथ मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह दौरा करेंगे। ठाकरे ने कहा कि 17 जून से संसद सत्र शुरू होने वाला है, इसलिए चुने गये सभी सांसदों के साथ वह 16 जून को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या जाने के लिए अंतिम निर्णय की घोषणा अगले दो दिन में की जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »