20 Apr 2024, 02:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी लहर और भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने किया कमाल : राउत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 3:47PM | Updated Date: May 23 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने लोकसभा चुनाव के रूझान को देखते हुए कहा कि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हुए प्रचंड बहुमत से समर्थन किया लेकिन महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के एक साथ आने के बाद सोने पर सुहागा हो गया। राउत ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक मजबूत लहर मोदी के साथ थी जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
 
उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी पर पूर्ण भरोसा किया कि मोदी ही देश को आगे ले जा सकते हैं। मोदी के काम को पांच वर्ष देखने के बाद ही जनता ने उन्हें इस बार और अधिक आशिर्वाद दे कर जिताया है। विपक्षी पूरी तरह जमींदोज हो गया। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्षी दल को पूरी तरह नकारते हुए मोदी पर एक बार फिर भरोसा जताया इसके लिए जनता को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को सोचने का समय है कि जनता ने उन्हें इतनी बुरी तरह से क्यों नकार दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »