20 Apr 2024, 13:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM फडणवीस ने मोदी को बताया बाहुबली, कहा - प्रचंड बहुमत से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:15PM | Updated Date: Apr 25 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को एक न्यूज से खास बातचीत में कहा कि एनडीए 2014 से ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यम वर्ग से ज्यादा गरीब तबका पीएम मोदी को सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाहुबली हैं, उनकी अगुवाई में एनडीए प्रचंड जीत दर्ज करेगी। इस बार महाराष्ट्र में भी एनडीए पिछली बार से ज्याद सीटें जीतेगी।
 
महाराष्ट्र में पीएम मोदी को अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस तपती धूप में भी भारी भीड़ जुट रही है। शिवसेना के साथ गठबंधन पर सीएम फडणवीस ने कहा कि तीस साल हम साथ रहे और तीन साल हमारी और शिवसेना में अनबन रही। उद्धव ठाकरे खुद कुछ बोलते हैं तो हम रिएक्शन देते रहे, लेकिन अब सबकुछ ठीक है। हमने दूरियों को पाटा और आज हम साथ हैं, हम दोनों भाई हैं साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »