26 Apr 2024, 02:28:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, उद्धव ठाकरे ने दिलाई सदस्यता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 2:17PM | Updated Date: Apr 19 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गई। उन्हें उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ठाकरे ने कहा कि मैं प्रियंका का स्वागत करता हूं। इस मौके पर प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से टिकट ना मिलने से पैदा हुई नाराजगी की बात का खंडन किया है।
 
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आज जितने सम्मान से शिवसेना ने परिवार के सदस्य के रूप में जोड़ा है उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा, 'मुंबई मेरी जन्मभूमि ही नहीं, कर्मभूमि भी है।' उन्होंने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलने के बाद मेरे ट्विटर अकाउंट को नहीं छोड़ा जाएगा। मेरी विचारधारा पर सवाल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सब सोचते हुए भी अपने मुद्दों के लिए मैंने शिवसेना के साथ काम करने का मन बनाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »