20 Apr 2024, 12:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 9:43PM | Updated Date: Apr 13 2019 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने महाराष्ट्र के 54 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति के संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज किया। एसीबी सूत्रों के अनुसार अधिकारी संजय सोलंकी का महाराष्ट्र सदन के करोड़ों रुपये के घोटाले में भी नाम आया था। इस मामले में तत्कालीन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे। महाराष्ट्र सदन घोटाला के दौरान आरोपी सोलंकी लोक निर्माण विभाग में अवर सचिव थे। वर्तमान समय में वह नागपुर में शहरी योजना के क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के कार्यकारी अभियंता का पद संभाल रहे हैं। एसीबी जांच दल 30 दिसंबर 2015 में आरोपी के पास 4131135 रुपये मूल्य की संपत्ति पायी थी जो आय से मेल नहीं खा रही थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वागले थाने में कल सोलंकी के खिलाफ आपराधिक भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि उनकी पत्नी विजया के खिलाफ अपराध को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया गया। जून 2015 में सोलंकी को महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में निलंबित किया गया था। हाल ही में एसीबी ने सोलंकी का नाम कालीना जमीन घोटाला मामले में भी लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »